अंजली हत्याकांड: आईजी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मासूम अंजली की दुष्कर्म के बाद हत्या हो जाने से अधिकारी परेशान है| उससे भी जादा डर अधिकारीयों को सीएम के दौरे को लेकर है| रविवार को सीएम का दौरा है| इससे पूर्व अधिकारी घटना को लेकर पूरी ताकत लगाये हुये है| शनिवार की शाम आईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कहा कि जल्द घटना का खुलासा होगा|
आईजी आलोक कुमार शनिवार को शहर कोतवाली के ग्राम चांदपुर पंहुचे| उन्होंने घटना स्थल देखा और अधिकारीयों से घटना की जानकारी ली| वही आईजी उस जगह भी गये जंहा गायब होने से पूर्व मृतका अंजली सो रही थी| उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली| परिजनों ने रो-रो कर आप बीती बतायी| परिजनों ने आईजी से कहा की वह उस आदमी का जल्द से जल्द नाम बताएं जिसने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है|
आईजी ने बताया की कई टीमें घटना के खुलासे के लिये लगी है| जल्द खुलासा किया जायेगा|
परिजनों ने जाम लगाने का किया प्रयास
पोस्टमार्टम से परिजन शव लेकर अपने गाँव याकूतगंज नगला पजाबा ले गये| परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया| उन्होंने कहा की आरोपी को अभी तक पकड़ा नही गया| जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी|