अंगूठा लगा सपा की ज्ञान देवी ने लिया जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आखिर बीजेपी सरकार में सपा की ज्ञान देवी ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चार्ज ग्रहण कर लिया| इस दौरान सभी ज्ञान देवी समर्थक मौजूद रहे|

बीते दिनों बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के चालक कल्लू कठेरिया की पत्नी राजकुमारी को सपा प्रत्याशी ज्ञान देवी ने करारी हार दी थी| गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञान देवी कठेरिया को शपथ दिलाई| इसके बाद उनको जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज दिया गया| ज्ञान देवी कठेरिया ने अंगूठा लगाकर अपनी कुर्सी सम्भाली| ज्ञान देवी ने जिले में विकास कराने और अम जनता की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया|

सीडीओ अबिनाश कुमार, सुबोध यादव, जोगेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, किशन पाल आदि मौजूद रहे |