संदिग्ध हालत में होटल कर्मी की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीती रात पुलिस को अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया| अस्पताल में उसकी शिनाख्त होटल कर्मी के रूप में हुई|
बीती रात पुलिस को क्रिश्चियन मैदान निवासी 27 वर्षीय सुनील गुप्ता पुत्र चन्द्रभान लाल दरवाजे के रोडबेज बस अड्डे के निकट एक होटल में कर्मचारी था| वह कई-कई दिनों तक घर नही जाता था| बीती रात उसका शव पुलिस को सड़क किनारे पड़ा मिला| मृतक शराब पीने का आदी था|
पुलिस ने उसके शव को लोहिया अस्पताल में रखा गया| मामले की जानकारी परिजनों को होने पर वह मौके पर पंहुचे और उन्होंने शिनाख्त कर ली| मृतक की पत्नी रचना का रो- रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस  ने शव  का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|