राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-घरेलू आवश्यकताओं पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी से बहस हो सकती है। अनहोनी की आशंका रहेगी। भूमि व भ‍वन इत्यादि संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना कार्यान्वित हो सकती है। लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी।
वृष-वैवाहिक प्रस्ताव मिलने के योग हैं। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। व्यय होगा। आंखों संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन-किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। किसी दु:खद समाचार के मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
कर्क-प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
सिंह-लेन-देन के कार्य सावधानी से करें। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। घर में अतिथि आ सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। धनार्जन होगा।
कन्या-किसी तरह अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ होगा।
तुला-घर में किसी आवश्यक कार्य पर अधिक व्यय होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी से व्यर्थ कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
वृश्चिक-पारिवारिक चिंता रहेगी। मानसिक थकान महसूस करेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी, बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। नए काम मिलेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
धनु-किसी कार्य के प्रति आशंका रहेगी। मन तथा तन दोनों विश्राम चाहते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
मकर-शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे होंगे। धनार्जन होगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। प्रमाद न करें।
कुंभ-वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। बेवजह किसी भी बहस में हिस्सा न लें। आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। आय में निश्चितता रहेगी।
मीन-व्यस्तता रहेगी। घर के बुजुर्गों का ख्याल रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से लाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। धनार्जन होगा।