मुकेश और रामेश्वर को छोड़ सबकी जमानत जब्त

Uncategorized

Salman Khurshidफर्रूखाबाद: भाजपा और सपा प्रत्याशी को छोड़ फर्रुखाबाद लोकसभा से किस्मत आजमाने वाले सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी| जमानत बचाने के लिए कुल पड़े मतों का 1/6 भाग प्राप्त करना होता है| भाजपा और सपा को छोड़ कोई प्रत्याशी 1 लाख वोटो के आंकड़े को छू तक नहीं सका|

भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत 1,50,496 वोटो से चुनाव जीत गये। मुकेश को 40,61,37 वोट मिले। जब कि सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह को 255,641 बसपा के ठा0 जयवीर सिंह को 114,509 कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को 95,540 एवं निर्दलीय प्रत्याशी सचिन यादव को 58700 वोट मिले। मुकेश राजपूत को फर्रूखाबाद में 96,437 अमृतपुर में 71,204 भोजपुर में 88,508 कायमगंज में 89,346 तथा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 60,642 वोट मिले। सपा को फर्रूखाबाद में 16,399 अमृतपुर में 340,99 भोजपुर में 266,87 कायमगंज में 51,159 तथा अलीगंज क्षेत्र में 127,297 वोट मिले। इसी प्रकार बसपा को क्रमशः 24,271 22,623 25,584 28,465 13,566 कांग्रेस को 31,972 7301 17,528 31,393 7346 तथा सचिन को 3712 22,632 11,335 15,944 एवं 5077 वोट मिले।

निर्दलीय प्रत्याशियो में अंजू शक्ति चेतना पार्टी को 1602 केके दीक्षित राष्ट्रीय विकलांग पार्टी को 1517 मो0 तमजीद पीस पार्टी को 1840 तारिक परवेज आम पार्टी को 1386 दयाशंकर आर्दश राष्ट्रीय विकास पार्टी को 1099 रामनिवास कठेरिया बहुजन मुक्ति पार्टी को 699 अनुराग राजपूत 1158 अनोखेलाल को 833 ईमामुद्दीन हुसैन को 1081 अंशु महान को 1478 किशनपाल सिंह को 2140 मलिखान सिंह एडवोकेट को 3272 मुकेश राजपूत को 1727 रामकिशोर द्विवेदी को 3671 विमला देवी को 1529 ब्रह्ममाशरन जाटव को 1245 एवं निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सारस्वत एडवोकेट ( इलाइची बाला ) को कुल 745 वोट मिले।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

Comments are closed.