पुत्र से विवाद में पिता को मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)बेटे के विवाद में ग्रामीणों को को घेरकर गोली मार दी गयी| जिसके बाद उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा से हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी सतेन्द्र का पुत्र योगेश व गाँव के ही सुरेन्द्र का पुत्र वैभव के साथ गाँव के ही विष्णु दयाल के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बीते दिन गये थे| जंहा गाड़ी में बैठने के चलते वैभव व योगेश में विवाद हो गया| यह जानकारी घर आकर वैभव ने अपने पिता सुरेन्द्र सिंह को दी| सतेन्द्र का आरोप है कि सुरेन्द्र अपने कई साथियों के साथ आकर उसको घेर लिया और गोली मार दी| गोली उसके हाथ में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची|
सतेंद्र को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उसकी हालत गम्भीर होने पर परिजनों ने उसे आवास विकास स्थित के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जंहा उसका उपचार किया जा रहा है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में 147,148,149,307,504,506, के तहत मुकदमा दर्ज क्र लिया गया|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया गया है|