परिणाम ने बेपर्दा की भागदौड़, सपा पदाधिकारी अपने बूथ पर ही हुए फ्लॉप

Uncategorized

Election 2014 Countingफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी जनपद फर्रुखाबाद में भाजपा से 2.3 लाख वोटो से पीछे रही| नेताजी खुद को सबसे बड़े नेता बताते रहे और परिणाम ने सबके कपडे उतार दिए| जिले में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओ में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला पंचायत सदस्य और खुद को जमीन से जुड़े नेताओ के बूथों पर हार की खबर प्रकाशित होने के बाद कई नेताओ ने अपना रोष जेएनआई से यह कहकर जताया है कि इससे उनकी फिजा ख़राब होती है| वैसे जनाब फिजा खबर छापने से नहीं जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने पर होती है|

कायमगंज के एक नेता जो प्रत्याशी के रिश्तेदार भी है तो हड़काने की मुद्रा में खूब मोबाइल पर ही लाल पीले हुए| बोले उनका बूथ तो वो है जहाँ उनका वोट है| नगर में तो उनका कारखाना है| जनाब भूल गए कि नेतागीरी का दरबार और रात की नींद जहाँ होती है वही निवास कहा जाता है| और जहाँ आप दिन रात गुजारते है वहां के पास पड़ोस के लोग भी आपके कहे पर न चले और वोट न दे तो कैसे आप जमीन से जुड़े है ये नए शोध का विषय है| जनाब एक बात और भी बोल गए कि जहाँ उनका वोट है वहां किसी और की वोट मांगने की हिम्मत नहीं है| बस इसी दबंगई का तो प्रसाद मिला है| लोकप्रिय नेता बनिए, जनप्रिय नेता बनिए| लोगो को तोड़ेंगे, दबंगई से काम करेंगे तो सिर्फ एक गली गाव और एक जात के नेता तो बन सकेंगे जिला स्तर के नेता नहीं| वैसे चुनाव से पहले उनका समाजवाद जनता ने देखा था| एक निर्दोष मेडिकल स्टोर स्वामी को घसीट कर थाने ले गए थे|

खैर जिसे जो कहना है कहिये| बोलने और अभिव्यक्ति की आज़ादी सविधान ने सभी को दी है| मगर जरा सयंमित रूप से| अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करिये| स्वागत है| गरिआइये, पत्रकार उसका भी स्वागत करता है| मगर सच को भी स्वीकार करिये| परिणाम यहाँ आंकड़े सहित लिखे जा रहे है| कोई लहर आपका वोट घसीट ले जाए उससे ज्यादा आपकी कमजोरी क्या होगी? मतलब साफ़ है कि बाजार में आपसे अच्छा माल आ गया तो ग्राहक उधर खिसक गया| राजनीति में जरा सकारात्मक जनसेवा करिये लोग जुड़ेंगे| किसी का नुकसान करेंगे तो जाहिर है मौका आने पर दस गुना नुकसान मिलेगा| जिन नेताओ का रिकॉर्ड लिखा जा रहा है वे जिले के जाने माने नेता है यह कहकर नहीं बच सकते कि वे तो फलां गली में ही रहते है| और यही आपका जबाब है तो मान लीजिये कि आप एक ही गली के नेता है|

तो पेश है भूमिका के बाद समाजवादी पार्टी के फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों और अन्य बड़े नेताओ के बूथों का हाल-
हारे-
1- चंद्रपाल सिंह यादव (जिलाध्यक्ष)- गाव में- जलालपुर बूथ- बसपा-31 भाजपा-101 सपा-52 कांग्रेस-106 सचिन-9 कुल वोट पड़े-309
2- सुरेन्द्र सिंह गौर (जिला महासचिव)- गाव में- वीरपुर बूथ- बसपा-2 भाजपा-77 सपा-329 कांग्रेस-38 सचिन-277 कुल वोट पड़े-862
3- प्रदीप यादव टीटू (जिला सचिव)- नगला मना बूथ- बसपा-3 भाजपा-1 सपा-78 कांग्रेस-3 सचिन-404 कुल वोट पड़े-522
4- इजहार आलम खान- पितौरा बूथ- बसपा-222 भाजपा-441 सपा-260 कांग्रेस-730 सचिन-10 कुल वोट पड़े-1750
5- नदीम फारुकी (पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शमसाबाद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष)- शमसाबाद के सभी बूथ- बसपा-639 भाजपा-3215 सपा-1549 कांग्रेस-5849 सचिन-187 कुल वोट पड़े-11781
6- के के चतुर्वेदी (ब्लॉक प्रमुख)- बिल्सड़ी बूथ- बसपा-106 भाजपा-379 सपा-347 कांग्रेस-28 सचिन-36 कुल वोट पड़े-989
7- उदयपाल (चेयरमेन कम्पिल)- कम्पिल के सभी बूथ- बसपा-616 भाजपा-2227 सपा-636 कांग्रेस-681सचिन-59 कुल वोट पड़े-4434
8- विश्वास गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष)- बजरिया- बसपा-86 भाजपा-382 सपा-91 कांग्रेस-746 सचिन-7 कुल वोट पड़े-1374
9- राम रतन शाक्य (भाजपा को हारने का दावा करके सपा में शामिल हुए थे)- खैरबंद बूथ- बसपा-188 भाजपा-465 सपा-243 कांग्रेस-52 सचिन-33 कुल वोट पड़े-1020
10- नागेन्द्र शाक्य (लोकसभा चुनाव लड़ चुके है)- पचपुखरा बूथ- बसपा-34 भाजपा-273 सपा-102 कांग्रेस-69 सचिन-2 कुल वोट पड़े-501
11-महताब (सपा नगर अध्यक्ष)- टाउन हाल के बूथ- बसपा-325 भाजपा-1181 सपा-188 कांग्रेस-1262 सचिन- कुल वोट पड़े-3079

जीते-
1- चंद्रपाल सिंह यादव (जिला अध्यक्ष सपा)- नगर में 69-माधोपुर बूथ- बसपा-2 भाजपा-91 सपा-209 कांग्रेस-1 सचिन-60 कुल वोट पड़े-385
2- घनश्याम सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा)- पाहला बूथ- बसपा-37 भाजपा-214 सपा-193 कांग्रेस-2 सचिन-27 कुल वोट पड़े-486
3- रामसेवक यादव (कांग्रेस छोड़ सपा में आये थे, कई चुनाव लड़ चुके)- रोहिला के बूथ- बसपा-123 भाजपा-274 सपा-963 कांग्रेस-32 सचिन-931 कुल वोट पड़े-2434

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]