जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, तीन पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) घर में अकेली विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले में जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे उसने कहा की उसके जेठ रमेश चन्द्र उर्फ़ रामचन्द्र पुत्र शम्भू दयाल उसके ऊपर काफी समय से गलत नजर रखे था| आये दिन उसके साथ छेडछाड़ करता था| बीते 1 जून को वह अपने घर पर अकेली थी| उसी समय जेठ रमेश चन्द्र दारू के नशे में आया और उसे पीछे से दबोच किया| आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया|
जब महिला ने अपने पति को घटना से अवगत कराया तो पति शिकायत करने उसके घर गया| शिकायत करते ही जेठानी और उनकी पुत्री आक्रोशित हो गयी और उन्होंने पीड़िता के पति के साथ मारपीट कर दी| पुलिस ने आरोपी रमेश चन्द्र व पीड़िता के पति का शांति भंग में गिरफ्तारी कर ली| जबकि पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल तक नही कराया| कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रमेश चन्द्र पुत्री शिवानी और पत्नी सुधा के खिलाफ 376, 452, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|