गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालु घंटो जाम में फंसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने से वाहनों की संख्या मार्गों पर बढ़ गई। वाहनों के मार्गों पर दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम लगा रहा। दिन भर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। इटावा-बरेली हाई-वे पर दिन भर वाहन सिर्फ रेंग सके| पुलिस भीषण जाम के सामने असहाय नजर आयी|
नगर के पांचाल घाट पर गंगा दशहरा पर्व पर घाटों पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में दूरदराज के प्रांतों, जनपदों और गृह जनपद से श्रद्धालु पहुंचे। ये श्रद्धालु रोडवेज बसों, निजी बसों, ट्रैक्टरों, कारों, बैलगाड़ियों आदि से घाटों पर पहुंचे और स्नान करने के बाद वापस लौटे| जिससे वाहनों की संख्या मार्गों पर बढ़ गई। वाहनों की संख्या अधिक रहने से नगर के इटावा-बरेली हाई, कादरी गेट मार्ग, पांचाल घाट पुल पर चक्का पूरी तरह जाम रहा|
जाम के चलते छोटे वाहन चालक बेतरतीब तरीके से जहां से जगह मिली वहीं से वाहनों को निकालने का प्रयास करते रहे। इससे दोनों ओर से गाड़ियों के आमने सामने होने से भी जाम लगा। जाम से मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।
सीओ व कमांडेंट भी जाम में फंसे
गंगा में स्नान करने आयी भीड़ के
चलते जाम तो लगा उसी जाम में सीओ सिटी रामलखन सरोज भी अपनी सरकारी गाडी के साथ फंस गये| वही होमगार्ड कमांडेट शैलेन्द्र सिंह भी अपनी गाड़ी से परिवार सहित गंगा स्नान करने पंहुचे तो उनकी गाड़ी भी जाम में फंसी रही|
पुलिस की लापरवाही बनी जाम की झाम का कारण
जाम को लेकर पुलिस कितनी सजग रही यह जाम के हालात देखकर लग रहा था | ट्रक के साथ ही अन्य बड़े वाहन पांचाल घाट चौराहे पर पंहुचे तो जाम लग गया| लेकिन किसी ने भी बड़े वाहनों को पहले से रोंका नही जिससे उन्होंने जाम लगाने के अपनी पूरी भूमिका अदा की|