करंट लगने से ट्रक के हेल्पर की गयी जान

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) ट्रक पर हेल्परी करने गये युवक की करंट लगने से मौत हो गयी| उसकी मौत की खबर घर आने पर कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम उमेदपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश उर्फ़ कल्लू बीते तीन दिन पूर्व ट्रक पर नौकरी करने गया था| बीते दिन दोपहर लगभग 2 बजे वह जनपद शाहजंहापुर के बंडा-पुवायां में ट्रक खड़ा करके त्रिपाल डाल रहा था| उसी समय ऊपर से निकला बिजली का तार उसके ऊपर गिर गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| उसकी मौत की खबर घर आते ही कोहराम मच गया| माँ श्यामवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी|