एक बीट में होगी दो सिपाहियों की तैंनाती: एडीजी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: जिले की कानून व्यवस्था को परखने आये एडीजी जोंन को पहले दिन ही थाने के निरीक्षण में कानून व्यवस्था दुरस्त नजर आयी| बस उन्हें सीसीटीएनएस व्यवस्था में कुछ खामियां मिली जिन्हें उन्होंने दूर करने के निर्देश दिये|इसके साथ ही उन्होंने कहा की एक बीट में दो सिपाहियों की तैंनाती की जाये|
शनिवार देर शाम थाना मऊदरवाजा पंहुचे एडीजी जोंन प्रेम प्रकाश नें पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के साथ निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने सबसे पहले डियूटी रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर देखे| इसके बाद वह कम्प्यूटर कक्ष में गये और उन्होंने प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय से कम्प्यूटर से सम्बन्धित जानकारी ली| इसके बाद उन्होंने आरजीआरएस को देखा, आन लाइन एफआईआर चेक की|
उन्होंने थाने के टॉप 10 अपराधियों के बारे में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली| इसके बाद उन्होंने कहा अब पूरे जिले में एक बीट में दो सिपाही तैंनात किये जायें| बल्कि दो बीट को एक करके दो सिपाहियों की तैनाती हो| जिससे यदि एक अवकाश पर चला जाये तो दूसरे से काम चल सके|
इसके बाद उन्होंने हवालात देखी| अंधेरा होने पर उन्होंने टार्च मांगी लेकिन पुलिस के पास प्रकाश कोई व्यवस्था नही थी|
उन्होंने लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश करने के निर्देश दिये| एंटी रोमियों के दरोगा विपिन कुमार से जानकारी ली| उन्हें थाने में  सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) में कुछ खामियां मिली| जिन्हें उन्होंने दुरस्त करने के निर्देश दिये|वह अपराध के मामले में संतुष्ट दिखे|
वही उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा| जिले में जो आये दिन मारपीट की घटनायें अफसरों और पुलिस के साथ हो रही है| इस पर लगाम लगाने का प्रयास होगा| सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि रहे|